Tuesday, February 24, 2026
HomeEntertainmentबुरी खबर: बिना इजाजत फिल्मी की शूटिंग करना सितारों पर पड़ा भारी,...

बुरी खबर: बिना इजाजत फिल्मी की शूटिंग करना सितारों पर पड़ा भारी, अभिनेता-अभिनेत्री समेत पांच गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

बहराइच (उप्र)। बहराइच में इजाजत लिए बगैर भोजपुरी एलबम की शूटिंग करने के आरोप में उसके अभिनेता-अभिनेत्रीसमेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित कुट्टी बाजार में बुधवार को भोजपुरी एलबम की शूटिंग के दौरान संगीत पर अभिनेता और अभिनेत्री नृत्य कर रहे थे। इस दौरान यहां भारी भीड़ भी एकत्र थी।



Add businessleague.in as a Preferred Source

Add businessleague.in as a Preferred Source

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि जब पुलिस ने पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान शूटिंग की अनुमति के बारे में पूछा तो शूटिंग टीम कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। उन्होंने बताया कि शूटिंग कर रहे क्रू सदस्यों ने ना तो मास्क लगा रखा था और ना ही सेनेटाइजर आदि की कोई व्यवस्था की थी।



यह भी पढ़ें :ऐप बैन के फैसले पर बौखलाया चीन, बोला- ये गंभीर मसला, हमारे हितों को पहुंचा नुकसान

अभिनेता-अभिनेत्री कैमरामैन और निर्देशक डायरेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188, 269 270 तथा महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पांचों अभियुक्त शिवम मिश्रा, रोली कश्यप, उमेश कश्यप, अमित सिंह और मदन बहराइच जिले के ही विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।

 

Add businessleague.in as a Preferred Source

Add businessleague.in as a Preferred Source
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments