- Advertisement -
Home Uncategorized खुशखबरी: रविवार को भी नहीं रहेगा लॉकडाउन, गृह विभाग ने सभी जिला...

खुशखबरी: रविवार को भी नहीं रहेगा लॉकडाउन, गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को जारी किए आदेश

0

भोपाल मध्य प्रदेश में अब किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा, रविवार के लॉकडाउन को समाप्त करने के लिए गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टर को आज आदेश जारी कर दिया है। अब तक प्रदेश में अलग अलग जिलों में रविवार को लॉकडाउन लागू किया जा रहा था। लेकिन इसको भी अब ख़त्म कर दिया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कल जानकारी देते हुए बताया था कि प्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं रहेगा।



Add businessleague.in as a Preferred Source

Add businessleague.in as a Preferred Source

यह भी पढ़ें :अनोखा ऑफर: इस देश में तीन साल तक घर बैठे बिना 38 लाख रुपए मिलेंगे

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में अब किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं रहेगा। अब तक हो रहे रविवार के लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में पाबंदी रहेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की अनुमति के बिना कोई भी लॉकडाउन नहीं होगा।



मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन के लिए केंद्र से प्राप्त गाइडलाइन का पालन करना होगा। अगर किसी ने सीधा लॉकडाउन कर दिया तो उन पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर से प्रदेश में राजनीतिक सभाएं शुरू हो सकेंगी। 100 प्रतिशत कारोबार संचालित हो सकेंगे।

Add businessleague.in as a Preferred Source

Add businessleague.in as a Preferred Source
- Advertisement -DISCLAIMER
We have taken all measures to ensure that the information provided in this article and on our social media platform is credible, verified and sourced from other Big media Houses. For any feedback or complaint, reach out to us at businessleaguein@gmail.com

Exit mobile version